रुडकी, फरवरी 17 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम साबतवाली के पास मंगलवार दोपहर एक कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक और त दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इकबालपुर निवासी अर्जुन झबरेड़ा-इकबालपुर-रुड़की मार्ग पर टेंपो चलाता है। मंगलवार दोपहर बाद वह रुड़की से झबरेड़ा की ओर सवारियां लेकर आ रहा था। जैसे ही उसका टेंपो ग्राम साबतवाली के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते समय टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक अर्जुन के अलावा सवार नसीमा तथा शकीरा निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर, घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.