संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के कौलही गांव स्थित टावर के पास रविवार को एक बेकाबू कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में टेंपो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कालेज में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हैंसर से एक टेम्पो सवारियां भरकर डुहिया मार्ग पर जा रहा था। टेम्पो में बेलौरा गांव निवासी सावित्री देवी (55) पत्नी श्याम सुंदर पांडेय भी अन्य यात्रियों के साथ टेंपो से जा रही थीं। सवारियां लेकर वह टेंपो कौलही गांव के समीप पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.