बिजनौर, अप्रैल 29 -- धामपुर। सोमवार रात तेज रफ्तार कार की टेंपों से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात्रि में शेरकोट के गांव रामसहायवाला निवासी जाकिर अली पुत्र असगर अली स्योहारा से अपने घर लौट रहे था। जब वह शीला टाकीज धामपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से उनके टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जाकिर अली और उनके पुत्र फैसल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल आयुष्मान हॉस्पिटल धामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से फैसल की हालत गंभीर देखते हुए उसे कोसमोस हॉस्पिटल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार कई लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज हादसे में टेंपों भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू...