कार की टक्कर से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल
बांदा, जुलाई 28 -- बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी भीषम सिंह ने बताया कि वह अपने 32 वर्षीय छोटे भाई दिलीप सिंह पुत्र रामआसरे सिंह के साथ सोमवार रात पपरेंदा से बाइक में बैठकर गांव जा रहे था। तभी लामा और पपरेंदा गांव के बीच बालू डंप के समीप सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से हादसे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.