गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सरस्वती विहार में ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र घायल हो गया, जबकि कार चालक फरार हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती विहार निवासी पवन भाटी ने बताया कि बेटा निखिल भाटी सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्यूशन के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे निखिल सड़क पर गिर गया और उसके सिर व कूल्हे में चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने निखिल को संभाला। निखिल का उपचार कराया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को चिन...