कार की टक्कर से छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल
फिरोजाबाद, मार्च 31 -- जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ पाढ़म से घर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्र को कार ने टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। गांव पटीकरा निवासी 17 वर्षीय आंशिक पुत्र अरविंद शिवपाल पब्लिक स्कूल में कक्षा हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार सुबह वह अपने चचेरे भाई गुलशन पुत्र राजेश के साथ पाढ़म गया था। देर शाम दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे। दोनों भाई अजब सिंह इंटर कॉलेज के निकट बाइक खड़ी कर सड़क किनारे टॉयलेट करने लगे। उसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने दोनों में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से आंशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायलों को आगरा ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान आंशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.