लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- सोमवार को पलिया की तरफ से आई कार ने मझगईं थाना क्षेत्र में निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर पिरथीपुरवा चौराहे के चाइना होटल के सामने खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे पिरथीपुरवा निवासी आशा कार्यकत्री प्रीति मौर्या का दाहिना पैर टूट गया। निघासन पढ़ने जा रही बीए की छात्रा प्रिया मौर्या के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसके साथ खड़ा उसका भाई प्रियांशु भी घायल हो गया। सभी को निघासन सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति और प्रिया को लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...