कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की मौत
हरदोई, मई 5 -- बेनीगंज। प्रताप नगर-बघौली मार्ग स्थित शाहपुर गांव में कार की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मझगवां निवासी मुनीम अपने रिश्तेदार अशोक के यहां रुके हुए थे और परिजनों के साथ बैरागी खेड़ा में लड़की की विदाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनका चार वर्षीय पुत्र अभि गौतम घर के पास दुकान से बिस्कुट लेने निकला, तभी एक इको गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने उसे निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.