हाथरस, मार्च 9 -- सादाबाद। गत दिनों सादाबाद-राया रोड पर ग्राम मीरपुर के पास कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजन ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरतौनी निवासी गंगा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी की रात उसका भाई धर्मेंद्र अपने मित्र दीपक के साथ बाइक से आगरा से हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सियामल जा रहा था। रात करीब 12.30 बजे सादाबाद-राया रोड पर मीरपुर के पास सामने से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व राहगीरों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल सादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.