औरैया, जनवरी 19 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी चंद्रप्रकाश पाल की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बेटे की शादी 11 फरवरी को तय थी, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत केशमपुर पसईपुर के प्रधान कल्लू पाल के बड़े भाई चंद्रप्रकाश पाल फफूंद के अछल्दा चौराहे पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते थे। बीते शुक्रवार दोपहर वह किसी कार्य से बाइक से भाग्यनगर ब्लॉक गए थे। कार्य निपटाने के बाद जैसे ही वह ब्लॉक गेट से बाहर निकले, तभी दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रप्रकाश सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.