लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई में शहीद पथ के सर्विस लेन पर करीब नौ दिन पूर्व कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लौंगखेड़ा निवासी मनु प्रताप सिंह के मुताबिक 25 दिसंबर की रात वह बाइक पर सवार होकर कार्यालय से घर लौट रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र में ही शहीद पथ के सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में सवार महिला चालक समेत दो पुरुष और एक अन्य महिला नीचे उतरे। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज की। लोगों ने बीच-बचाव किया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक कार चला रही महिला ने स्वयं को डॉक्टर बताया और कहा कि वह इलाज करवा देगी। कार ...