नोएडा, मार्च 14 -- सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्जनोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने सेक्टर-49 थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकुर कुमार अपने दोस्त शिवम कुमार से मिलने होली के दिन नोएडा गया। चार मार्च को दोनों सेक्टर-49 क्षेत्र में एक मित्र से मिलने के बाद मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। शिवम कुमार मोटरसाइकिल चला रहा था और अंकुर कुमार पीछे बैठा था। सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-101 की ओर जाने वाले यू-टर्न के नजदीक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी म...