कार की टक्कर से घायल महिला ने सात दिन बाद तोड़ा दम
गोरखपुर, मई 23 -- भटहट/गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 मई की सुबह विद्यावती देवी पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थीं। तभी पनियरा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन पहले उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बाद में निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.