कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में तिर्वा रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला के पति ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी वीरू पुत्र रामकिशन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि 26 मई की शाम उसका रिस्तेदार विनोद बाइक पर सवार होकर वीरू की पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। तभी तिर्वा रोड स्थित गांव नसरापुर से गोल कुंआ के बीच पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आ रही बेकाबू कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया । पीड़ित ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस...