आजमगढ़, अप्रैल 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के पास दो सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लख्मीपुर उबारपुर गांव निवासी 47 वर्षीय रामलगन राम मजदूरी करते थे। 29 मार्च को गांव के 50 वर्षीया मुन्ना के साथ बाइक से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। रोहुआ के पास वे पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया था। घायलों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार की रात में रामलगन की मौत हो गई। मृत रामलगन के पांच बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.