कार की टक्कर से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा, मचा कोहराम
चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर में तीन दिन पहले कार की टक्कर से घायल अधेड़ ने दम तोड़ दिया। शीतलपुर निवासी 55 वर्षीय गुलाब पटेल बीते 19 अप्रैल को गांव किनारे अपने बगीचे की रखवाली करने के लिए चारपाई में लेटे हुए थे। उसी दिन पड़ोसी सुनील प्रजापति के घर शादी संबंध को लेकर कुछ रिश्तेदार आए थे। यह सभी वापस कार से जा रहे थे। इनकी कार की टक्कर लगने से गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद आराम मिलने पर परिजन वापस गांव ले आए। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी और पड़ोसी घायल अचानक फिर हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.