फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज-मोहम्मदाबाद रोड पर रविवार की शाम कार की टक्कर लगने से घर के बाहर एक बच्चे की मौत हो गयी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के नहरैया गांव निवासी प्रहलाद सिंह का दस वर्षीय बेटा प्रशांत कुमार शाम को घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस बीच एक कार ने उसके टक्कर मार दी। जिससे प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुये कार सवार, प्रशांत को इलाज के लिए शहर के एक प्राईवेट अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के शव कक्ष में उसका शव रखवा दिया गया है। प्रशांत कक्षा 5 का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। त्योहार से पहले उसकी मौत से परिजन परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.