कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, मुकदमा
बदायूं, जुलाई 1 -- क्षेत्र के ग्राम छिबऊकलां के रहने वाले कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जून को उनके पिता बाबूराम खेतों से लौटने के बाद सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार भुवनेश कुमार भी मोटरसाइकिल रोककर उनसे बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि तभी उघैती की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आई एक कार ने सड़क किनारे खड़े बाबूराम को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए रूदायन के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.