सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सोहांस-नौगढ़ मार्ग पर गुदराही के पास सवारी लेकर आ रहे एक टेम्पो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेम्पो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। टेम्पो चालक अफजल खां (30) पुत्र इम्तियाज खां निवासी महरिया ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और पीछे से जोरदार ठोकर लगते ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद गुदराही गांव के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों में अफजल खां (30) निवासी महरिया, त्रिवेणी पुत्र रामसेवक निवासी बनकसिहा थाना सिद्धार्थनगर, नयनमती (35) पत्नी पारस निवासी अम्मरपुर थाना उस्का बाजार, सुरेश कुमार (18) पुत्र रामजस निवासी कोलुहा थाना लोटन व सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.