फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- कंपिल, संवाददाता। गांव हजरतगंज निवासी रतनपाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 अप्रैल की दोपहर उसकी भांजी श्रेया घर के दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कंपिल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में श्रेया के सीधे पैर की हड्डी और कंधे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद चालक घायल किशोरी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। रतनपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.