कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित हुआ ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी संदीप मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा सवारियां लादकर गुरसहायगंज से छिबरामऊ अपना ऑटो चलाते हैं। बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने ऑटो में सवारियां लेकर गुरसहायगंज की तरफ जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर आशा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित हुआ आटो पलट गया। जिससे ऑटो चालक संदीप मिश्रा समेत महोई गांव निवासी अलका पत्नी राहुल कश्यप, उनकी बेटी मुस्कान, रन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.