कार की टक्कर से एसआई व कांस्टेबल गंभीर घायल, मुरादाबाद रेफर
बदायूं, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र में बिल्सी रोड पर गांव निजरा के पास सड़क हादसे में एसआई और एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर किया गया है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एसआई देवराज सिंह और कांस्टेबल अमित बाइक से गश्त कर रानेट से कोतवाली लौट रहे थे। इसी दौरान गांव निजरा के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही सीओ संजीव कुमार चौधरी और कोतवाल कमलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.