कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बालक की मौत, मां-बहन घायल
बुलंदशहर, जून 2 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मुख्य मार्ग पर गांव कलौली भट्टे के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शे पर सवार एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। देहात पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी रविंद्र पुत्र नानक सिंह को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उनका बेटा वंश, बेटी वंशिका, पत्नी कुसुम और बहनोई रोबिन ई-रिक्शा में बैठकर ऊंचागांव से अपने घर हीरापुर लौट रहे थे। दोपहर के वक्त जैसे ही उनका रिक्शा जहांगीराबाद-बुलंदशहर रोड पर गांव कलौली भट्टे के पास पहुंचा, तभी बुलंदशहर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने गाड़ी को बेहद लापरवाही से चलाते हुए गलत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.