अमरोहा, मई 21 -- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी बलवीर ई-रिक्शा चलाता है। वह बुधवार रात ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। चौपला से ई-रिक्शा में दो सवारी और बैठ गईं। इस बीच नेशनल हाईवे के सर्विस मार्ग पर एक कार ने पीछे से उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गई, उसमें सवार चालक बलवीर, सवारी बुध बाजार निवासी रमेश व पटेल नगर निवासी मंजीत कुमार घायल हो गए। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बलवीर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के...