शामली, जून 22 -- शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बनत तहसील चौराहे पर रविवार को एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी 38 वर्षीय सुशील पुत्र महावीर अपनी ई-रिक्शा से परिवार के सदस्यों को लेकर मुजफ्फरनगर के साउथ कृष्णापुरी स्थित ससुराल से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा बनत तहसील चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सुशील की सास क्रांति के सिर में, पत्नी बेबी के सिर और बाएं हाथ में, सविता के बाईं आंख और सिर में, अक्षिका के सिर में तथा ई...