बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलटा गया। इसमें सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कानपुर में मौत हो गई।मरका थाना क्षेत्र के औगासी निवासी 50 वर्षीय कमलेश सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा में बैठकर बबेरू सामान खरीदने आ रहा था। रिक्शा मे चार लोग और बैठे थे। जैसे ही रिक्शा निभौर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा पलट गया था। इसके सवार कमलेश को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से परिजन उसे कानपुर हैलट ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो ग...