गौरीगंज, मई 1 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत थौरा गांव के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उस पर बैठे हुए चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी अमेठी में हुआ। शुक्रवार की सुबह परसावां से विनोद अग्रहरि के ई-रिक्शा से पांच लोग पूर्णिमा को सुल्तानपुर गोमती नदी में स्नान करने गए थे। वे सब स्नान कर जब थौरा के पास पहुंचे तभी एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उस पर बैठे तिवारीपुर गांव निवासी सरोज, परसावां निवासी उर्मिला व करुणा सहित चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने निजी वाहन से सभी घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- वैन और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, चार घायल जहां पर उनका इलाज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.