कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल
शाहजहांपुर, मई 26 -- जलालाबाद। रविवार देर रात कोला घाट पुल पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशन पुत्र मंगू निवासी याकूबपुर को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। किशन के चार छोटे बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.