कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई थी मौत, मुकदमा
कानपुर, मई 20 -- कानपुर। फीलखाना में कार की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की बुधवार को शिनाख्त हुई। परिजनों से युवक की पहचान शुक्लागंज निवासी 36 वर्षीय आसिफ के रूप में की है। परिजन ने बताया कि आसिफ फीलखाना में रहने वाले चाचा मो. रईस के घर पर रहता था और एक ई-रिक्शा कंपनी में काम करता था। मंगलवार रात को फीलखाना स्थित कुरसवां नवाब सिंह का हाता के पास वह भाड़ा लेने के लिए खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान कार में दो महिलाएं और एक युवक था। कार महिला चला रही थी। घटना के बाद आरोपित महिला मौके से भाग निकली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.