कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, मार्च 15 -- पथरी हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 15 फरवरी की देर रात शाहपुर के पास सड़क हादसे में हुई ऑटो चालक की मौके के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 15 फरवरी देर शाम को कार व बैटरी रिक्शा की आमने-सामने की भिड़त में रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। पीछे बैठी उसकी पुत्री घायल हो गई थी। मृतक के पुत्र अमित कुमार ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनके पिता प्रेम सिंह निवासी पूंडरी खुर्द, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा में अपनी बेटी को लेकर हरिद्वार जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.