कार की टक्कर से अधेड़ घायल
इटावा औरैया, मई 2 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बजरिया गली के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बीलमपुर निवासी 52 वर्षीय जालिम सिंह पुत्र अशर्फी लाल इकदिल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद कार चालक ने मौके पर वाहन रोककर घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.