अमरोहा, मार्च 22 -- डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव असगरीपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर अफरा-तफरी के बीच लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकिया निवासी जावेद अपनी बहन लल्ली उर्फ परवीन के घर उनसे ईद मिलने अजीज नगर गए थे। वापसी में बहन और उनके दो बच्चों के साथ स्कूटी से घर को लौट रहे थे। असगरीपुर के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में जावेद, परवीन और दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जावेद और एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.