फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- कमालगंज, संवाददाता। कानपुर रोड पर बुधवार की शाम कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह दवा लेकर लौट रहा था। कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।बसा नगला गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध शिवशरण सिंह बुधवार की शाम पांच बजे साइकिल से उबरीखेड़ा गांव में बुखार आने पर दवा लेने गये हुये थे। दवा लेकर जब वह घर वापस लौट रहे थे कि तभी कानपुर रोड पर सड़क पार करने के दौरान कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया और फिर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुये परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे। बिठूर के निकट शिवशरण की सांसें थम गयीं। इस पर परिजन शव घर लेकर आ गये। खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.