बागपत, अप्रैल 27 -- बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन पुल के पास रविवार की देर रात एक अज्ञात कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए बिनौली सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बिजरोल गांव निवासी अनुज पुत्र गुलबीर, हिमांशु पुत्र सुक्रमपाल निवासी रमाला, तुषार पुत्र शोराज निवासी कस्बा बड़ौत रात करीब 11 बजे मेरठ से बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वे बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा गांव से पहले हिंडन पुल के पास पहुंचे तो सामने से तीव्र गति से आ रही एक कार से बाइक टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घायलों को गुजर रहे वाहन चालकों ने एंबुलेंस बुलाकर बिनौली सीएचसी पर भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने अनुज व हिमांशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.