हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हरदोई, संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया।सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के संसड़ा गांव निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रविवार रात आठ बजे उनका बेटा खुशनूर मोहम्मद बाइक से अजबापुर शुगर फैक्ट्री से घर वापस आ रहा था। देवमलपुर गांव के निकट एक ढाबा के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल खुशनूर को इलाज के लिये पसिगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वह फैक्ट्री के बेयर हाउस में हेल्पर था। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे बच्...