मुजफ्फर नगर, जून 29 -- बुढ़ाना। गांव जौला में कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। गांव लुहसाना निवासी नीरज पुत्र रमेश चंद गांव के ही प्रिंस मिनरल वाटर में मजदूरी का कार्य करता था। वह रविवार को दोपहर करीब 2 बजे ई-रिक्शा में बर्फ की सिल्ली लेकर लुहसाना से गांव परासौली जा रहा था। परिजनों का कहना है कि वह गांव जौला में स्थित एक फार्म हाउस के सामने अपनी ई-रिक्शा को साईड में खडा करके पानी पी रहा था। तभी पीछे के कार ने उसको टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत जिसमें नीरज गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर...