चतरा, मार्च 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा टोल टैक्स बैरियर के पास गुरुवार की देर शाम एक कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए और गोद में बैठे उनके मासूम की मौत हो गई। मृतक तीन वर्षीय आर्यन कुमार हंटरगंज के हिरिंग गांव के दंपति विजय भारती और उनकी पत्नी रीना देवी का पुत्र है। विजय भारती अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल भुइयांडीह से अपने घर हिरिंग गांव लौट रहे थे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को मगध मेडिकल कॉलेज, गया इलाज के लिए ले जाया गया, जहां रास्ते में रास्ते में। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूर जाते ही कार का टायर फट गया। पीछा करते हुए आक्रोशित ग्रामीण कार सवार लोगों के साथ मारपीट क...