अमरोहा, अप्रैल 12 -- गजरौला। कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सैदनगली के मोहल्ला मनिहार वाली गली निवासी आफताब व शोएब बाइक से शनिवार की देर शाम हापुड़ गए थे। दोनों रात में वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़े तथा घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शोएब की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले शोएब को मेरठ के अस्पताल में ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.