बागपत, मार्च 5 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में फिल्मी स्टाइल में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कार के अंदर और छत पर सवार युवक गली से गुजरते हुए दिखाई दिए। इसी बीच वहां खड़े युवक को देखकर चालक ने कार रोकी और फिर कार सवारों ने युवक पर हमला बोल दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंनकार किया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव का युवक कार्तिक पुत्र महेश घर के बाहर खड़ा था तभी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर गाड़ी पर स्टंट करते हुए मौके पर पहुंचे ...