भदोही, जून 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के पाली दुल्हीपुर गांव के पास सोमवार को कार की चपेट में आया एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल युवक का इलाज महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया गया। तेज गति से चल रहे वाहन आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बताया जाता है कि पाली घाटमपुर गांव निवासी 23 वर्षीय विकास मौर्य पुत्र सुरेशचंद्र स्कूटी से ज्ञानपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही कार की चपेट में आ गया। इतना ही नहीं कार में फंसा स्कूटी करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा। जबकि युवक उक्त स्थान पर ही गिरकर चोटिल हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को पकड़ ली। ग्रामीणों...