घाटशिला, अप्रैल 16 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच-18 फोरलेन पर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के सामने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कार की चपेट में आने से नवाबकोठी निवासी शिक्षक साजिद अहमद (49) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शिक्षक के पैर की एड़ी टूट गई है। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे कराने पर पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।साजिद ने बताया कि वे धातकीडीह स्कूल से पढ़ाकर नवाबकोठी स्थित अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- कामडारा-बेड़ो मार्ग पर भीषण हादसा,दो शिक्षकों की मौत इसी दौरान अनुमंडल अस्पताल के पास कार की चपेट में आ गए। उनके साथ एक अन्य शिक्षक भी थे, जिन्हें हल्की चोट आई है। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.