कार की चपेट में आने से युवक की मौत
रांची, अप्रैल 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर शुक्रवार शाम नावाडीह मोड़ के समीप कार की चपेट में आने से 40 वर्षीय सोमा मुंडा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुरुटोला जोपनो निवासी सोमा मुंडा अड़की में भोज खाने गया था। वहां से लौटने के दौरान वह नावाडीह मोड़ पर वाहन से उतरकर पैदल अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान टाटा से रांची की ओर जा रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आए घायल युवक का इलाज के दौरान मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के लिए शनिवार सुबह शव को रिम्स रांची भेजा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.