नैनीताल, अप्रैल 26 -- गरमपानी। कैंची धाम तहसील क्षेत्र में रविवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बुजुर्ग कार की चपेट में आकर घायल हो गया। हरोली निवासी 60 वर्षीय हरीश पुत्र खीम राम सड़क किनारे चल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों और पुलिस ने उन्हें सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...