घाटशिला, अप्रैल 3 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर गुरुवार दोपहर कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी भुगान बास्के (65) की मौत हो गई। घटना एक होटल के समीप कटिंग पर उस वक्त हुई, जब वे सड़क पार कर रहे थे। वे मूल रूप से गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया गांव के निवासी थे। वे अपने बेटे का बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराने आ रहे थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लेकिन, सूचना मिलते ही पुलिस ने पड़ोसी थाना बड़शोल के क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। पत्नी और बेटा बस में थे सवारजानकारी के अनुसार, भुगान स्कूटी (जेएच-05 सीए-7479) से अकेले बेटे का नामांकन कराने कॉलेज आ रहे थे। उनकी पत्नी मुनी बास्के बेटे के साथ बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.