चतरा, मई 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। गुरुवार की देर शाम इटखोरी थाना क्षेत्र के केशोटांड़ गांव के समीप एक कार ने बाइक पर सवार लोगो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी व पुत्र घायल हो गए। घायलों को ऑटो से इटखोरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉ अशोक के द्वारा प्राथमिक इलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में इटखोरी निवासी 35 वर्षीय खुशी कुमार, 30 वर्षीय सुधा कुमारी पति खुशी कुमार तथा 6 वर्षीय पुत्र प्रिंश सिंह का नाम शामिल है। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में सहयोगी के रूप में एएनएम निता समीना गुड़िया समेत अन्य का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...