बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। बनकटी-हल्लौर मार्ग के भरवलिया गांव के मोड़ पर शाम एक कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर होने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को इलाज के लिए पीएचसी बनकटी भिजवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार पुत्र विजय और महेंद्र पुत्र बलिराम निवासी अनुपाखोर भरवलिया बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे। अभी वह भरवलिया गांव के मोड़ के पास ही पहुंचे थे तभी कार की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.