कार की चपेट में आने से दो बैंककर्मी घायल
रांची, मई 22 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित रातू चट्टी के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में बैंक ऑफ इंडिया रातू शाखा के मैनेजर सहित एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक तेज रफ्तार बलेनो कार और बाइक की टक्कर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया रातू शाखा के शाखा प्रबंधक देवेन्द्र नाथ पुराण अपने सहकर्मी दीनबंधु ठाकुर के साथ बाइक संख्या जेएच 01 वाई 1134 से बैंक जा रहे थे। इसी दौरान रातू चट्टी स्थित एक कट के पास मुड़ते समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार संख्या जेएच 01 ईजे 2475 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में देवेन्द्र नाथ पुराण और दीनबंधु ठाकुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.