कार की चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल
फिरोजाबाद, मई 29 -- शिकोहाबाद में स्वामी नगर के पास चाऊमीन खा रही छात्राओं को एक कार से टक्कर लग गई। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ऋचा 20 पुत्री सुनील, अंजली 24 पुत्री जयकेश कशक 25 पुत्री ओमप्रकाश निवासी झारखंड शुक्रवार की शाम स्वामी नगर नहर पुल पर चाऊमीन के ठेले पर परीक्षा देने के बाद चाऊमीन खा रही थी। पंचर की दुकान पर खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक कार पंचर बनवा रही थी। अचानक से कार अपने आप बैक हो गई। जिससे कार छात्राओं को रौंदते हुए चाऊमीन के ढेले में टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.