गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज।जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहा गांव के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। जख्मी चाचा-भतीजा को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि बैकुमंठपुरथाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सराजुद्दीन अंसारी अपने भतीजे शमशाद अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बसहा गांव के समीप कार की चपेट में आने से दोनों चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- बेकाबू वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजा को रौंदा, गंभीर वहीं हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश...