लखीसराय, मार्च 27 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर स्थित चुहरचक के पास गुरुवार को एनएच 80 पर एक अनियंत्रित कार की ठोकर से दुकान जा रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान उफरौर निवासी राजाराम कुमार रजक के 15 वर्षीय पुत्र ऋषव कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ऋषव अपने घर से किसी जरूरी सामान के लिए पास की दुकान जा रहा था। इसी दौरान लखीसराय की ओर से आ रही एक वैगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त वैगनआर कार अपने पीछे एक अन्य क्षतिग्रस्त कार को टोचन (खींचकर) कर बड़हिया की ओर ले जा रही थी, इसी क्रम में यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.